मीडिया सेंटर

कंबोडिया में फंसे भारतीयों के संबंध में मीडिया के प्रश्नों पर आधिकारिक प्रवक्ता की प्रतिक्रिया

मार्च 30, 2024

कंबोडिया में फंसे भारतीयों के संबंध में मीडिया के सवालों के जवाब में, आधिकारिक प्रवक्ता, श्री रणधीर जयसवाल ने कहा:

''हमने कंबोडिया में फंसे भारतीय नागरिकों के बारे में मीडिया रिपोर्टें देखी हैं।

कंबोडिया में हमारा दूतावास उन भारतीय नागरिकों की शिकायतों पर तुरंत प्रतिक्रिया दे रहा है, जिन्हें उस देश में रोजगार के अवसरों का लालच देकर अवैध साइबर काम करने के लिए मजबूर किया गया था। कंबोडियाई अधिकारियों के साथ मिलकर काम करते हुए, दूतावास द्वारा लगभग 250 भारतीयों को बचाया और वापस लाया गया है, जिनमें से 75 पिछले तीन महीनों में ही वापस लाए गए हैं।

मंत्रालय और कंबोडिया में भारतीय दूतावास द्वारा हमारे नागरिकों को ऐसे घोटालों के बारे में कई सलाह भी जारी की गई हैं।

हम कंबोडिया में उन सभी भारतीय नागरिकों की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो हमारी मदद चाहते हैं। हम इन फर्जी योजनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने के लिए कंबोडियाई अधिकारियों और भारत की एजेंसियों के साथ भी काम कर रहे हैं।

नई दिल्ली
30 मार्च 2024

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या