मीडिया सेंटर

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय द्वारा की गई टिप्पणियों के संबंध में मीडिया के प्रश्नों पर आधिकारिक प्रवक्ता की प्रतिक्रिया

जनवरी 25, 2024

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा की गई टिप्पणियों के संबंध में मीडिया के प्रश्नों के उत्तर में, आधिकारिक प्रवक्ता, श्री रणधीर जायसवाल ने कहा:

''हमने पाकिस्तान के विदेश सचिव की विशेष टिप्पणियों के संबंध में मीडिया रिपोर्टें देखी हैं।

यह भारत विरोधी मिथ्या और दुर्भावपूर्ण प्रचार करने का पाकिस्तान का नवीनतम प्रयास है।

जैसा कि पूरा विश्व अवगत है, पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवाद, संगठित अपराध और गैरकानूनी अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों का केंद्र रहा है। भारत और कई अन्य देशों ने सार्वजनिक रूप से पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि उसे आतंक और हिंसा की उसकी संस्कृति के कारण गंभीर नुकसानों का सामना करना होगा।

पाकिस्तान को उसके ही कृत्यों का प्रतिफल मिलेगा।

अपने गलत कार्यों के लिए दूसरों को दोषी ठहराने का कोई औचित्य नहीं हो सकता, और यह कोई समाधान भी नहीं हो सकता है।”

नई दिल्ली
जनवरी 25, 2024

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या