मीडिया सेंटर

निरस्त्रीकरण, अप्रसार और निर्यात नियंत्रण पर भारत-जापान परामर्श

अप्रैल 24, 2024

निरस्त्रीकरण, अप्रसार और निर्यात नियंत्रण संबंधी भारत-जापान परामर्श के 10वां दौर का 24 अप्रैल 2024 को टोक्यो में आयोजन किया गया। दोनों पक्षों ने नाभिकीय, रासायनिक और जैविक क्षेत्रों से संबंधित निरस्त्रीकरण और अप्रसार, बाहरी अंतरिक्ष की सुरक्षा, अप्रसार के मामलों, पारंपरिक हथियारों और निर्यात नियंत्रण संबंधी गतिविधियों पर बात की।

2. भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सुश्री. मुआनपुई सैयावी, संयुक्त सचिव (निरस्त्रीकरण और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मामले), विदेश मंत्रालय ने किया, जबकि जापान के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व श्री. कात्सुरो कितागावा, महानिदेशक, निरस्त्रीकरण, अप्रसार और विज्ञान विभाग, विदेश मंत्रालय ने किया।

नई दिल्ली
24 अप्रैल 2024

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या