मीडिया सेंटर

भारत-आर्मेनिया विदेश कार्यालय परामर्श (18 नवंबर, 2023)

नवम्बर 18, 2023

भारत और आर्मेनिया के बीच 10वां विदेश कार्यालय परामर्श (FOC) 18 नवंबर, 2023 को नई दिल्ली में हुआ। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सचिव (पश्चिम) श्री संजय वर्मा ने किया। अर्मेनियाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उप विदेश मंत्री महामहिम श्री मनात्सकन सफ़ारयान कर रहे थे। 9वीं एफओसी फरवरी 2022 में वर्चुअली हुई थी।

2. विचार-विमर्श में राजनीतिक, व्यापार और आर्थिक, कांसुलर, सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के संबंधों सहित द्विपक्षीय संबंधों के व्यापक विषयों को शामिल किया गया। ऊर्जा, कृषि, कनेक्टिविटी और क्षमता निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया। दोनों पक्षों ने बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग सहित साझा हित की क्षेत्रीय और वैश्विक चिंताओं पर भी दृष्टिकोण साझा किया। भारत ने वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट में आर्मेनिया की भागीदारी की सराहना की।

3. आपसी सुविधा के आधार पर आगामी FOC को आर्मेनिया में आयोजित करने पर एक समझौता हुआ।

नई दिल्ली
नवंबर 18, 2023

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या