मीडिया सेंटर

मलेशिया के विदेश मंत्री महामहिम डॉ. जाम्बरी अब्द कादिर की भारत की आधिकारिक यात्रा (05-08 नवंबर, 2023)

नवम्बर 09, 2023

मलेशिया के विदेश मंत्री महामहिम डॉ. जाम्बरी अब्द कादिर की भारत की आधिकारिक यात्रा 5 से 8 नवंबर, 2023 तक हुई। उनके साथ मलेशियाई सरकार के वरिष्ठ अधिकारी थे।

2. 7 नवंबर को विदेश मंत्री डॉ. जाम्बरी ने उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। इसके बाद, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और विदेश मंत्री डॉ. जाम्बरी अब्द कादिर ने छठी भारत-मलेशिया संयुक्त आयोग बैठक (JCM) की सह-अध्यक्षता की। JCM ने राजनीतिक, रक्षा, सुरक्षा, समुद्री सहयोग, व्यापार और निवेश, स्वास्थ्य, ऊर्जा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, संस्कृति, पर्यटन और लोगों से लोगों के संबंधों सहित द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की व्यापक समीक्षा की।

3. JCM के दौरान, दोनों पक्ष भारत और मलेशिया के बीच उन्नत रणनीतिक साझेदारी को साकार करने के लिए अतिरिक्त उपाय करने पर सहमत हुए। उन्होंने आर्थिक और रक्षा गतिविधियों को बढ़ाने और डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, फिनटेक और सेमीकंडक्टर जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता जताई। आपसी हित के क्षेत्रीय, बहुपक्षीय और भू-राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

4. JCM के परिणामस्वरूप, निम्नलिखित पर हस्ताक्षर/आदान-प्रदान किया गया:

(i) JCM के सहमत कार्यवृत्त;

(ii) प्रसार भारती, भारत और रेडियो टेलीविज़न मलेशिया (RTM), मलेशिया के बीच प्रसारण में सहयोग पर समझौता ज्ञापन (MoU); और

(iii) राजनयिकों और अन्य कार्मिकों के प्रशिक्षण के क्षेत्र में सहयोग पर सुषमा स्वराज इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन सर्विस (SSIFS) और इंस्टीट्यूट ऑफ डिप्लोमेसी एंड फॉरेन अफेयर्स (IDFR) के बीच नोट्स।

5. विदेश मंत्री डॉ. जाम्बरी अब्द कादिर की यात्रा और JCM के आयोजन ने भारत और मलेशिया के बीच संबंधों को नई गति दी।

नई दिल्ली
नवंबर 09, 2023

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या