मीडिया सेंटर

राज्य मंत्री श्री. वी. मुरलीधरन की जापान यात्रा (08-10 नवंबर, 2023)

नवम्बर 07, 2023

भारत के विदेश और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री (MoS) श्री. वी. मुरलीधरन 08-10 नवंबर 2023 तक जापान की यात्रा पर रहेंगे।

2. अपनी यात्रा के दौरान, राज्य मंत्री मंत्रियों, व्यापारिक नेताओं, शिक्षाविदों और भारतीय प्रवासी के सदस्यों के साथ बैठकें करेंगे। राज्य मंत्री टोक्यो के अलावा क्योटो, हिरोशिमा और ओइता का दौरा करेंगे। रित्सुमीकन एशिया पैसिफिक यूनिवर्सिटी, ओइता में उनका 'भारत और उभरती दुनिया' विषय पर व्याख्यान देने का कार्यक्रम है।

3. भारत और जापान सहयोग के व्यापक क्षेत्रों को कवर करते हुए एक 'विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी' साझा करते हैं। राज्य मंत्री की यात्रा से दोनों देशों के बीच व्यापक साझेदारी के और मजबूत होने की उम्मीद है।

नई दिल्ली
नवंबर 07, 2023

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या