मीडिया सेंटर

प्रधानमंत्री ने सॉफ्टबैंक कॉरपोरेशन के संस्थापक और बोर्ड निदेशक श्री मासायोशी सोन मासायोशी सोन के साथ बैठक की

मई 23, 2022

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 23 मई 2022 को टोक्यो में सॉफ्टबैंक कॉरपोरेशन के संस्थापक और बोर्ड निदेशक श्री मासायोशी सोन से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने भारत के स्टार्टअप क्षेत्र में सॉफ्टबैंक की भूमिका की सराहना की। उन्होंने भारत में प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, वित्त, अनुसंधान एवं विकास आदि क्षेत्रों में सॉफ्टबैंक द्वारा भविष्य में भागीदारी पर चर्चा की।

उन्होंने भारत में इज ऑफ डूइंग बिजनेस को सक्षम करने हेतु किए जा रहे विभिन्न सुधारों पर चर्चा की। इस दौरान, सॉफ्टबैंक के समक्ष विशिष्ट प्रस्ताव साझा किए गए जिससे यह भारत में अपने निवेश को बढ़ा सकता है।

टोक्यो
मई 23, 2022

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या