यात्रायें

Detail

महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति की ब्रिटेन यात्रा

सितम्बर 14, 2022

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में भाग लेने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए 17-19 सितंबर 2022 को लंदन, ब्रिटेन का दौरा करेंगी।

ब्रिटेन की पूर्व राष्ट्राध्यक्ष और राष्ट्रमंडल देशों की प्रमुख महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 08 सितंबर 2022 को निधन हो गया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भारत की संवेदना व्यक्त करने के लिए 12 सितंबर 2022 को नई दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग का दौरा किया। भारत ने रविवार, 11 सितंबर 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक भी मनाया।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 70 वर्षों के शासनकाल में, भारत-ब्रिटेन के संबंध विकसित हुए, फले-फूले और बहुत मजबूत हुए। उन्होंने राष्ट्रमंडल के प्रमुख के रूप में दुनिया भर के लाखों लोगों के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नई दिल्ली
सितंबर 14, 2022



टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या