हमारे बारे में
डॉ. राजकुमार रंजन सिंह
डॉ. राजकुमार रंजन सिंह
विदेश राज्य मंत्री

डॉ. राजकुमार रंजन सिंह का जन्म 1 सितंबर, 1952 को मणिपुर के पूर्वी इंफाल में कोंगबा नंदीबाम लेकाई में हुआ था। उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा 7 जुलाई 2021 को केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। उन्होंने 8 जुलाई 2021 को आधिकारिक तौर पर विदेश एवं शिक्षा राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

डॉ. सिंह भूगोल में स्नातकोत्तर हैं और उन्होंने गुवाहाटी विश्वविद्यालय से पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने व्याख्याता, सहायक आचार्य, उप कुलसचिव और कुलसचिव सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया। उन्होंने 2012 में अपनी सेवानिवृत्ति तक यूजीसी अकादमिक स्टाफ कॉलेज के प्रभारी निदेशक और मणिपुर विश्वविद्यालय के कॉलेज विकास निदेशक के रूप में भी काम किया। वे 2013 में चुनावी राजनीति में शामिल होने से पहले तक मणिपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में सीनियर विजिटिंग फेलो थे। उनकी 8 पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं और उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं और प्रकाशनों में महती योगदान दिया है। अपने अकादमिक करियर के दौरान, डॉ. सिंह ने मानव संसाधन प्रबंधन, सुरक्षा क्षेत्र में सुधार तथा स्थानीय लोगों के भूमि और आजीविका अधिकारों पर कई राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय सलाहकार बैठकों में भी भाग लिया।

2019 में 17वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में अपने निर्वाचन के बाद से, डॉ सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद की संसदीय समितियों; विज्ञान और प्रौद्योगिकी; पर्यावरण और वन एवं जलवायु परिवर्तन के लिए स्थायी समिति; पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास (DoNER) के लिए परामर्शी समिति और संसदीय नियम समिति के सदस्य के रूप में सक्रिय रूप से भाग लिया है।

डॉ. सिंह डॉ. सिंह का विवाह सुश्री देबाला देवी से हुआ है, और उनके दो बेटे हैं। उन्होंने अपनी बेटी की यादों को दिल में संजो कर रखा है।

***