हमारे बारे में
डॉ. एस. जयशंकर
डॉ. एस. जयशंकर
विदेश मंत्री

डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर, विदेश मंत्री

डॉ. एस. जयशंकर 30 मई, 2019 से भारत के विदेश मंत्री हैं। वह गुजरात राज्य से भारत की संसद के उच्च सदन (राज्यसभा) के सदस्य हैं।

वे 2015-18 तक विदेश सचिव पद पर कार्यरत रहे। इसके अलावा उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका (2013-15), चीन (2009-2013) और चेक गणराज्य (2000-2004) में राजदूत की भूमिका का भी निर्वहन किया है। वे सिंगापुर में उच्चायुक्त (2007-2009) भी रह चुके हैं।

उन्होंने मॉस्को, कोलंबो, बुडापेस्ट और टोक्यो में दूतावासों के साथ-साथ विदेश मंत्रालय और राष्ट्रपति सचिवालय में अन्य राजनयिक पदों पर भी काम किया है। वह मई 2018 से टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड में ग्लोबल कॉरपोरेट अफेयर्स के अध्यक्ष भी थे।

डॉ. एस. जयशंकर दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक हैं। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में एम.फिल और पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है।

वर्ष 2019 में उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने व्यापक रूप से प्रशंसित सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबें: 2020 में प्रकाशित द इंडिया वे: स्ट्रैटेजीज़ फॉर एन अनसर्टेन वर्ल्ड, और 2024 में प्रकाशित व्हाई भारत मैटर्स लिखी हैं।