मीडिया सेंटर

चीनी विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता की टिप्पणियों के संबंध में मीडिया के प्रश्नों पर आधिकारिक प्रवक्ता की प्रतिक्रिया

अप्रैल 11, 2023

भारत के गृह मंत्री की अरुणाचल प्रदेश की हाल की यात्रा पर चीनी विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता की टिप्पणियों के संबंध में मीडिया के सवालों के जवाब में आधिकारिक प्रवक्ता श्री. अरिंदम बागची ने कहा:

"हम चीनी आधिकारिक प्रवक्ता द्वारा की गई टिप्पणियों को पूरी तरह से खारिज करते हैं। भारतीय नेता नियमित रूप से अरुणाचल प्रदेश राज्य की यात्रा करते हैं जैसे वे भारत के किसी अन्य राज्य में करते हैं। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।" इस तरह की यात्राओं पर आपत्ति करना तर्कसंगत नहीं है और इससे उपरोक्त वास्तविकता नहीं बदलेगी।"

नई दिल्ली
अप्रैल 11, 2023

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या