मीडिया सेंटर

प्रश्न संख्या 4066 विश्व के विभिन्न भागों में राजनयिक मिशन

अप्रैल 07, 2022

राज्य सभा
अतारांकित प्रश्न संख्या 4066
दिनांक 07.04.2022 को उत्तर देने के लिए

विश्व के विभिन्न भागों में राजनयिक मिशन

4066. श्री इरण्ण कडाडि:

क्या विदेश मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि :

(क) मंत्रालय के अंतर्गत विश्व भर में कितने सक्रिय भारतीय राजनयिक मिशन कार्य कर रहे हैं;

(ख) सरकार द्वारा इन सभी राजनयिक मिशनों के परिचालन पर कुल कितना व्यय किया जाता है;

(ग) विश्व में वर्तमान में कितने भारतीय दूतावास, उच्चायोग और महा‍वाणिज्य दूतावास सक्रिय हैं, विभिन्न मिशन और ऑपरेशनों के अतर्गत कार्यशील राजनयिक और गैर- राजनयिक दोनों प्रकार के कुल कर्मचारियों के आंकड़े क्या हैं; और

(घ) अपने अधिकार-क्षेत्र में आने वाले भारतीय समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय मिशनों द्वारा उन समुदायों के साथ जुड़ने के लिए शुरू की गई योजनाएं और परियोजनाएं क्या–क्या हैं?

उत्तर
विदेश राज्य मंत्री
(श्री वी. मुरलीधरन)

(क) और (ग) 1 मार्च 2022 की स्थिति के अनुसार विश्व भर में 202 भारतीय राजनयिक मिशन और केंद्र सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं, जिनमें कार्यरत कार्मिकों की कुल संख्या 5436 है।

(ख) वित्त वर्ष 2020-21 में विदेश स्थित सभी राजनयिक मिशनों और केंद्रों को चलाने के लिए सरकार द्वारा 2797.16 करोड़ रुपये का कुल व्यय किया गया।

(घ) सरकार विदेशों में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, हिफाजत और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। विदेशों में हमारे मिशन और केंद्र सतर्क रहते हैं, और भारतीय नागरिकों की शिकायतों पर बारीकी से निगरानी रखते हैं और इन मामलों को विदेशों में संबंधित प्राधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से उठाते हैं। इस संबंध में ई-माइग्रेट पोर्टल, प्रस्थान-पूर्व अनुकूलन प्रशिक्षण कार्यक्रम, मदद पोर्टल, भारतीय सामुदायिक कल्याण कोष आदि महत्वपूर्ण तंत्र हैं।

***

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या