मीडिया सेंटर

प्रश्न संख्या 4060 आंध्र प्रदेश में विदेश भवन

अप्रैल 07, 2022

राज्य सभा
अतारांकित प्रश्न संख्या 4060
दिनांक 07.04.2022 को उत्तर देने के लिए

आंध्र प्रदेश में विदेश भवन

4060. श्री कनकमेदला रवींद्र कुमार:

क्या विदेश मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि :

(क) क्या मंत्रालय को वर्ष 2018 में विदेश भवन की स्थापना के लिए आंध्र प्रदेश राज्य की सरकार से भूमि का कोई टुकड़ा/खंड प्राप्त हुआ है;

(ख) यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है तथा आंध्र प्रदेश राज्य की सरकार से भूमि का टुकड़ा/खंड किन निबंधनों और शर्तों पर प्राप्त हुआ है;

(ग) क्या मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश राज्य सरकार से प्राप्त भूमि के टुकड़े/खंड का उपयोग उसी उद्देश्य के लिए किया है जिसके लिए इसे मांगा गया था;

(घ) यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है; और

(ङ) यदि नहीं, तो इसके क्या कारण हैं?

उत्तर
विदेश राज्य मंत्री
[श्री वी. मुरलीधरन]

(क) से (ङ) विदेश मंत्रालय के एकीकृत कार्यालय परिसर का निर्माण करने के उद्देश्य से विदेश मंत्रालय ने अमरावती शासकीय परिसर में दो एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया है। आंध्र प्रदेश की राज्य सरकार ने 1/- रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रति वर्ष के मामूली किराए और 1 करोड़ रुपये प्रति एकड़ के लीज प्रीमियम पर 60 साल के पट्टे पर भूमि आवंटित की थी। हालांकि, राज्य सरकार ने अभी तक अमरावती कैपिटल सिटी के लिए शहरी दिशानिर्देशों की अधिसूचना जारी नहीं की है। तदनुसार मंत्रालय प्रस्तावित परियोजना पर आगे कार्रवाई नहीं कर सका है।

***

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या