मीडिया सेंटर

"बहुपक्षवाद को पुनर्जीवित करना और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के व्यापक सुधार को हासिल करना" विषय पर एल.69 समूह की उच्च स्तरीय बैठक

सितम्बर 23, 2022

77वें संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर आज न्यूयॉर्क में "बहुपक्षवाद को पुनर्जीवित करना और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के व्यापक सुधार को हासिल करना" विषय पर एल.69 समूह के सदस्यों और समान विचारधारा वाले अन्य आमंत्रित देशों की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के प्रधानमंत्री महामहिम श्री राल्फ गोंजाल्विस ने की और इसकी सह-मेजबानी भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने की।

2.​ इस बैठक में सुधार समर्थक सदस्य देशों के एल.69 समूह की स्थापना की 15 वीं वर्षगांठ मनाई गई, जिसमें मुख्य रूप से अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और कैरिबियन, एशिया और प्रशांत के विकासशील देश शामिल हैं और जो सुरक्षा परिषद में व्यापक सुधार हासिल करने और अंततः बहुपक्षवाद को मजबूत करने की साझा इच्छा से एकजुट हैं। एल.69 समूह की अध्यक्षता वर्तमान में सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस कर रहा है।

3. आज की उच्चस्तरीय बैठक में प्रतिभागियों - एल.69 समूह और अन्य सुधारवादी देशों के सदस्यों - ने अधिक समावेशी, उत्तरदायी और सहभागी अंतर्राष्ट्रीय शासन ढांचे का आह्वान करने के लिए हाथ मिलाया। उन्होंने समकालीन वैश्विक वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करने के लिए सुरक्षा परिषद में तत्काल और व्यापक सुधार का आह्वान किया।

4.​ बैठक के समापन पर, प्रतिभागी महासभा के 77 वें सत्र के दौरान "नए जीवन को स्थापित करने" के लिए "कॉल टू एक्शन" संयुक्त बयान में शामिल हुए, और संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों से सुरक्षा परिषद के व्यापक सुधार को हासिल करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

न्यूयॉर्क
सितंबर 23, 2022

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या