मीडिया सेंटर

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर आई2यू2 शेरपाओं की बैठक

सितम्बर 22, 2022

आई2यू2 (भारत-इज़राइल-यूएई-यूएसए) शेरपाओं ने 20 सितंबर 2022 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर बैठक की। भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) श्री दम्मू रवि ने किया। अमेरिकी अवर विदेश मंत्री श्री जोस डब्ल्यू फर्नांडीज ने अमेरिकी पक्ष का; इजरायल के विदेश मंत्रालय के महानिदेशक श्री एलन उशपिज ने इजरायल पक्ष का; और संयुक्त अरब अमीरात के राज्य मंत्री श्री अहमद बिन अली अल सईग ने संयुक्त अरब अमीरात का प्रतिनिधित्व किया।

समूह ने चारों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को गहरा करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने I2U2 के तहत पहचान की गई परियोजनाओं का जायजा लिया: (i) भारत में फूड पार्कों की स्थापना और (ii) द्वारका, गुजरात में हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा/बैटरी भंडारण परियोजना।

समूह ने जुलाई 2022 में नेताओं के शिखर सम्मेलन के परिणाम के अनुरूप मिलकर काम करना जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।

न्यूयार्क
सितंबर 20, 2022

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या