मीडिया सेंटर

प्रधानमंत्री ने टोक्यो में की व्यापार गोलमेज सम्मेलन की अध्यक्षता

मई 23, 2022

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 23 मई, 2022 को टोक्यो में जापानी व्यापार जगत की अग्रणी हस्तियों के साथ एक गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की।

इस आयोजन में 34 जापानी कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों और सीईओ ने भाग लिया। इनमें से अधिकांश कंपनियों का भारत में निवेश और संचालन है। इन कंपनियों ने ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, इस्पात, प्रौद्योगिकी, व्यापार तथा बैंकिंग एवं वित्त सहित विविध क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया। किडनरेन, जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जेट्रो), जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए), जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन (जेबीआईसी), जापान-इंडिया बिजनेस कंसल्टेटिव कमेटी (जेआईबीसीसी) और इन्वेस्ट इंडिया जैसे भारत और जापान के प्रमुख व्यापारिक संस्थाओं और संगठनों ने इस आयोजन में भागीदारी की।

इस बात पर जोर देते हुए कि भारत और जापान स्वाभाविक साझेदार हैं, प्रधानमंत्री ने भारत-जापान संबंधों की अपार संभावनाओं के ब्रांड एंबेसडर के रूप में व्यापारिक समुदाय की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि मार्च 2022 में प्रधानमंत्री श्री किशिदा की भारत यात्रा के दौरान, दोनों देशों ने अगले 5 वर्षों में जापानी येन के 5 ट्रिलियन के निवेश का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया था। प्रधानमंत्री ने आर्थिक संबंधों में हाल के घटनाक्रमों पर प्रकाश डाला, जैसे कि भारत-जापान औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता भागीदारी (आईजेआईसीपी) और स्वच्छ ऊर्जा भागीदारी, आदि। उन्होंने नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन (एनआईपी), प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) स्कीम और सेमीकंडक्टर पॉलिसी जैसी पहलों के बारे में बात की और भारत के मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक एफडीआई में मंदी के बावजूद, भारत ने पिछले वित्तीय वर्ष में 84 बिलियन अमरीकी डालर का रिकॉर्ड एफडीआई प्राप्त किया है। उन्होंने इसे भारत की आर्थिक क्षमता के प्रति विश्वास के रूप में बताया। उन्होंने भारत में जापानी कंपनियों द्वारा अधिक से अधिक भागीदारी को आमंत्रित किया और 'जापान सप्ताह' के रूप में भारत की विकास यात्रा में जापान के योगदान का उत्सव मनाने का प्रस्ताव रखा।

बिजनेस फोरम में व्यापार जगत की निम्नलिखित अग्रणी हस्तियों ने हिस्सा लिया:

टोक्यो
मई 23, 2022

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या