मीडिया सेंटर

प्रधानमंत्री की एन.ई.सी. कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. नोबुहिरो एंडो के साथ बैठक

मई 23, 2022

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 23 मई 2022 को टोक्यो में एन.ई.सी. कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. नोबुहिरो एंडो से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने भारत के दूरसंचार क्षेत्र में विशेषतः चेन्नई-अंडमान व निकोबार द्वीप समूह (सीएएनआई) और कोच्चि-लक्षद्वीप द्वीप समूह (केएलआई) ओएफसी परियोजनाओं में एन.ई.सी. द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना के तहत निवेश के अवसरों पर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने औद्योगिक विकास, कराधान एवं श्रम सहित भारत में व्यापार करने को सुगम बनाने हेतु किए जा रहे विभिन्न सुधारों पर भी चर्चा की। उन्होंने भारत में नई तथा उभरती प्रौद्योगिकियों में मौजूद अवसरों पर भी चर्चा की।

टोक्यो
मई 23, 2022

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या