प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी बुद्ध जयंती के शुभ अवसर पर आज सुबह नेपाल के लुंबिनी में आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे।
2. लुंबिनी पहुंचने पर, नेपाल के प्रधानमंत्री, राईट ऑनरेबल शेर बहादुर देउबा, उनकी पत्नी डॉ. आरज़ू राणा देउबा और नेपाल सरकार के कई मंत्रियों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
3. प्रधानमंत्री के रूप में, यह नेपाल की उनकी पांचवीं और लुंबिनी की पहली यात्रा है।
लुम्बिनी
मई 16, 2022