लोक सभा
अतारांकित प्रश्न संख्या 3898
दिनांक 11.08.2021 को उत्तर देने के लिए
वंदे भारत मिशन
3898. श्री बसंत कुमार पंडाः
क्या विदेश मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे किः
कोविड वैश्विक महामारी के दौरान वंदे भारत मिशन के तहत भारत वापस लाए गए भारतीयों की संख्या का राज्य-वार ब्यौरा क्या है?
उत्तर
विदेश राज्य मंत्री
(श्री वी. मुरलीधरन)
मंत्रालय में उपलब्ध सूचना के अनुसार, 30 अप्रैल, 2021 तक कोविड महामारी के दौरान वंदे भारत मिशन के तहत भारत वापस लाए गए व्यक्तियों की राज्यवार संख्या अनुबंध-I में दी गई है।
***