मीडिया सेंटर

इटली के विदेश मंत्री की भारत यात्रा पर संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति (04-06 मई, 2022)

मई 06, 2022

इटली के विदेश मंत्री महामहिम श्री लुइगी डि माओ ने 04-06 मई 2022 तक भारत की आधिकारिक यात्रा की। यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है।

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने 06 मई 2022 को यात्रा पर आए विदेश मंत्री डी मायो के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, जहां उन्होंने नवंबर, 2020 में वर्चुअल शिखर सम्मेलन में अपनाई गई 2020-2024 कार्य योजना के कार्यान्वयन में प्रगति सहित द्विपक्षीय संबंधों के पूर्ण स्पेक्ट्रम की समीक्षा की। उन्होंने बढ़ते द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संपर्कों का स्वागत किया और साझा हित के नए क्षेत्रों में इनका विस्तार करने पर सहमति व्यक्त की।

उन्होंने पिछले साल प्रधान मंत्री की इटली यात्रा के दौरान घोषित ऊर्जा संक्रमण पर भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी के कार्यान्वयन पर भी चर्चा की और गैस परिवहन, हरित हाइड्रोजन, जैव ईंधन और ऊर्जा भंडारण जैसे क्षेत्रों में भागीदारी का पता लगाने पर सहमत हुए। इसके अलावा, वे संयुक्त रूप से 17 नवंबर 2022 को दिल्ली में आयोजित होने वाले एनर्जी ट्रांजिशन एंड सर्कुलर इकोनॉमी पर भारत-इटली टेक शिखर सम्मेलन आयोजित करने पर सहमत हुए।

दोनों नेताओं ने रक्षा के क्षेत्र में घनिष्‍ठ औद्योगिक सहयोग की संभावना को नोट किया। उन्होंने आतंकवाद, हिंसक उग्रवाद और साइबर अपराध से संबंधित आम चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

हाल के भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के संदर्भ में, उन्होंने यूक्रेन, अफगानिस्तान और इंडो-पैसिफिक सहित आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों और जी20 सहित बहुपक्षीय मंच में सहयोग पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। यूक्रेन पर, दोनों मंत्रियों ने चल रहे मानवीय संकट पर अपनी चिंता व्यक्त की और शत्रुता को तत्काल समाप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान के साथ संयुक्त राष्ट्र चार्टर के आधार पर अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की रक्षा के महत्व को भी रेखांकित किया।

यात्रा के दौरान, मंत्री दी मायो ने वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल के साथ एक बैठक भी की और एक व्यापार गोलमेज की सह-अध्यक्षता की, जिसमें विशेष रूप से ऊर्जा, रक्षा, टिकाऊ गतिशीलता और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में शीर्ष व्यापारिक नेताओं की भागीदारी देखी गई। इससे पहले अपनी यात्रा के दौरान, मंत्री दी मायो ने 05 मई 2022 को बेंगलुरु का दौरा किया, जहां उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री बसवराज बोम्मई से मुलाकात की और इतालवी गणराज्य के नए महावाणिज्य दूतावास के परिसर का उद्घाटन किया। मंत्री डी मायो ने अपने इतालवी समकक्षों, इतालवी अंतरिक्ष एजेंसी और एलेट्रा सिंकट्रोट्रॉन ट्राइस्टे के साथ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और भारतीय विज्ञान संस्थान का भी दौरा किया, जिसके साथ वैज्ञानिक साझेदारी और संयुक्त परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं।

नई दिल्ली
मई 06, 2022

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या