मीडिया सेंटर

संयुक्त राष्ट्र के रेजीडेंट कोऑर्डिनेटर की टिप्पणी पर मीडिया के सवाल के जवाब में आधिकारिक प्रवक्ता की प्रतिक्रिया

अक्तूबर 05, 2020

संयुक्त राष्ट्र के रेजीडेंट कोऑर्डिनेटर की टिप्पणी पर मीडिया के सवाल के जवाब में, आधिकारिक प्रवक्ता, श्री अनुराग श्रीवास्तव ने कहा

"महिलाओं के खिलाफ हिंसा के कुछ हालिया मामलों के बारे में संयुक्त राष्ट्र के रेजीडेंट कोऑर्डिनेटर द्वारा कुछ अनुचित टिप्पणियां की गई हैं। भारत में संयुक्त राष्ट्र के रेजीडेंट कोऑर्डिनेटर को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि भारत सरकार ने इन मामलों को बेहद गंभीरता से लिया है। चूंकि जांच अभी चल रही है, ऐसे में किसी बाहरी एजेंसी द्वारा की जा रहीं अनुचित टिप्पणियों को नजरअंदाज करना बेहतर है। हमारा संविधान भारत के सभी नागरिकों को समानता की गारंटी देता है। एक लोकतंत्र के रूप में हमारे पास हमारे समाज के सभी वर्गों को न्याय प्रदान करने का एक समय-परीक्षित रिकॉर्ड है। "

नई दिल्ली
अक्टूबर 05, 2020

 

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या