मीडिया सेंटर

लीबिया के घटनाक्रम पर मीडिया के सवालों के संबंध में आधिकारिक प्रवक्ता का प्रत्युत्तर

सितम्बर 28, 2020

लीबिया के घटनाक्रम पर मीडिया द्वारा उठाए गए सवालों के प्रत्युत्तर में आधिकारिक प्रवक्ता श्री अनुराग श्रीवास्तव ने कहा-

भारत लीबिया के घटनाक्रमों की बारीकी से निगरानी कर रहा है। इसमें लीबिया के भीतर संवाद को सुगम बनाने के लिए मोरक्को के प्रयास में हुई प्रगति, बर्लिन सम्मेलन और काहिरा घोषणा के बाद लीबिया में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन के तत्वावधान में मॉन्ट्रो, स्विट्जरलैंड में हुई वार्ता शामिल है। भारत लीबिया की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता का समर्थक है और चाहता है कि लीबिया के लोगों को अपनी वैध आकांक्षाओं को पूरा करने का अवसर मिलना चाहिए। इस संबंध में लीबिया के भीतर संवाद के माध्यम से संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के उद्देश्य से किए गए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का भारत स्वागत करता है।

नई दिल्ली
सितंबर 28, 2020

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या