मीडिया सेंटर

प्रश्न संख्या 707-दूसरे देशों में अवैध रूप से रह रहे भारतीय

फरवरी 08, 2024

राज्य सभा
अतारांकित प्रश्न संख्या 707
दिनांक 08.02.2024 को उत्तर दिए जाने के लिए

दूसरे देशों में अवैध रूप से रह रहे भारतीय

707. श्री दीपेन्द्र सिंह हुड्डाः

क्या विदेश मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे किः

(क) क्या यह सच है कि अनेक भारतीय वैध कागजात के बिना और विभिन्न मार्गों के माध्यम से अवैध रूप से अन्य देशों में रह रहे हैं; और

(ख) वर्ष 2019 से विभिन्न प्राधिकरणों (भारतीय और विदेशी दोनों) द्वारा हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के ऐसे कितने लोगों की पहचान की गई है जो अन्य देशों में अवैध रूप से रह रहे हैं, तत्संबंधी वर्ष-वार ब्यौरा क्या है?

उत्तर
विदेश राज्य मंत्री
[श्री वी. मुरलीधरन]

(क) और (ख) कई देश अपने देश में अवैध प्रवास के बारे में जानकारी प्रदान नहीं करते हैं, सिवाय इसके कि जब उनके निर्वासन के आदेश दिए गए हों और उनके यात्रा दस्तावेज़ों/राष्ट्रीयता सत्यापन की आवश्यकता हो। इस प्रकार विदेशों में अवैध रूप से रहने या काम करने वाले भारतीयों की संख्या के विश्वसनीय आंकड़े उपलब्ध नहीं है।

*****
Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या