मीडिया सेंटर

प्रश्न संख्य़ा 2921 ब्रिटिश संसद सदस्य का भारत विरोधी रुख

मार्च 19, 2020

राज्य सभा
अतारांकित प्रश्न संख्य़ा 2921
दिनांक 19.03.2020 को उत्तर देने के लिए

ब्रिटिश संसद सदस्य का भारत विरोधी रुख

2921. श्री अनिल देसाईः

क्या विदेश मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि :

(क) क्या यह सच है कि हाल ही में एक ब्रिटिश संसद सदस्य को उसके भारत- विरोधी रुख के कारण ई-वीजा देने से मना कर दिया गया था;

(ख) क्या ब्रिटिश सरकार को उनके संसद सदस्य के इस प्रकार के व्यवहार के लिए कूटनीतिक स्तर पर कोई आपत्ति दर्ज कराई गई है; और

(ग) यदि हां, तो उस पर ब्रिटिश सरकार की क्या प्रतिक्रिया है और यदि नहीं, तो इसके क्या कारण हैं?

उत्तर
विदेश राज्य मंत्री
(श्री वी. मुरलीधरन)

(क) से (ग) एक ब्रिटिश संसद सदस्य बिना वैध वीज़ा के 17 फरवरी, 2020 को नई दिल्ली आए थे और इसलिए उन्हें वापस जाना पड़ा था। यह स्थिति यूके सरकार को स्पष्ट कर दी गई थी।

*****
Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या