मीडिया सेंटर

प्रश्न संख्या 2930 डायमंड प्रिंसेस क्रूज में चालक दल के सदस्यों का बचाव

मार्च 19, 2020

राज्यसभा
अतारांकित प्रश्न संख्या 2930
दिनांक 19.03.2020 को उत्तर देने के लिए

डायमंड प्रिंसेस क्रूज में चालक दल के सदस्यों का बचाव

2930. श्री वाइकोः

क्या विदेश मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि :

(क) डायमंड प्रिन्सेस क्रूज लाइनर में संगरोधन किए गए भारतीय चालक दल के सदस्यों की क्या स्थिति है;

(ख) उनमें से कितने सदस्यों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है और उन्हें प्रभावी उपचार प्रदान करने के लिए क्या कार्रवाई की गई है; और

(ग) बेहतर उपचार तथा उन्हें अतिरिक्त संक्रमण से बचाने के लिए सभी भारतीय चालक-दल सदस्यों को भारत लाने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं?

उत्तर
विदेश राज्य मंत्री
(श्री वी. मुरलीधरन)

(क) से (ग) डायमंड प्रिन्सेस क्रूज पोत पर चालक दल के 132 सदस्यों सहित कुल 138 भारतीय नागरिक मौजूद थे। इनमें से 119 भारतीय नागरिकों को 27 फरवरी, 2020 को एयर इंडिया की विशेष विमान से भारत वापस लाया गया। उनकी वापसी पर उन्हें मानेसर, हरियाणा में भारतीय सेना के एक सुविधा केंद्र में अलग से रखा गया था।

नोवल कोरोना वाइरस की जांच में 16 भारतीय नागरिक संक्रमित पाए गए थे। उनका उपचार जापान में तटीय चिकित्सा सुविधा केंद्र में किया गया था। सभी का उपचार पूरा होने के बाद उन्हें वहां से भेज दिया गया है और उपलब्ध जानकारी के अनुसार वे भारत वापस आ चुके हैं।

3 भारतीय नागरिकों ने वहीं रहने का निर्णय लिया और उन्हें जापान में तटीय सुविधा केंद्र में संगरोध में रखा गया था।

***

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या