मीडिया सेंटर

प्रश्न संख्य़ा 2927 भारत-मध्य एशिया वार्ता का आयोजन

मार्च 19, 2020

राज्य सभा
अतारांकित प्रश्न संख्य़ा 2927
दिनांक 19.03.2020 को उत्तर देने के लिए

भारत-मध्य एशिया वार्ता का आयोजन

2927. श्री संभाजी छत्रपतिः

क्या विदेश मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि :

(क) क्या भारत ने वर्ष 2020 के दौरान अफगानिस्तान के साथ भागीदारी से द्वितीय भारत-मध्य एशिया वार्ता के आयोजन का प्रस्ताव किया है;

(ख) यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है;

(ग) क्या वार्ता के लिए कोई विस्तृत कार्यसूची तैयार की गयी है जिससे कि लाभप्रद चर्चा के लिए प्रतिभागी देशों को तैयार होकर आने के लिए इस कार्यसूची को समय से परिपत्रित किया जा सके; और

(घ) क्या संबंधित सरकारों के समग्र बैनर के तहत समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने की संभावना तलाशने के लिए व्यापार और उद्योग के उद्यमियों के समकक्षों की बैठक आयोजित करने की भी कोई योजना है?

उत्तर
विदेश राज्य मंत्री
(श्री वी. मुरलीधरन)

(क) जी, हां।

(ख) अफगानिस्तान की भागीदारी के साथ विदेश मंत्रियों के स्तर पर जनवरी, 2019 में समरकंद (उज्जबेकिस्तान) में आयोजित प्रथम भारत-मध्य एशिया वार्ता में यह घोषणा की गई थी कि द्वितीय भारत-मध्य एशिया वार्ता का आयोजन 2020 में भारत में किया जाएगा। अफगानिस्तान की भागीदारी के साथ द्वितीय भारत-मध्य एशिया वार्ता की तारीख अभी तय की जानी है, जिसके लिए सभी संबंधित देशों के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है।

(ग) द्वितीय भारत-मध्य एशिया वार्ता हेतु कार्यसूची तैयार की जा रही है।

(घ) भारत-मध्य एशियाई व्यापार परिषद का शुभारंभ 06 फरवरी, 2020 को नई दिल्ली में किया गया था जो भारत-मध्य एशियाई देशों के व्यापार प्रतिनिधियों के लिए एक मंच प्रदान करता है ताकि भारत-मध्य एशिया के बीच सहयोग का पता लगाया जा सके और व्यापार, आर्थिक और निवेश संबंधों को और गहन बनाया जा सके। भारत से फिक्की और पांच मध्य एशियाई देशों में से प्रत्येक से नामित राष्ट्रीय चैबंर्स ऑफ कॉमर्स, भारत-मध्य एशिया व्यापार परिषद का हिस्सा हैं।

*****
Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या