मीडिया सेंटर

प्रश्न सं. 2762 श्रीलंका के राष्ट्रपति का भारत दौरा

दिसम्बर 12, 2019

राज्य सभा
अतारांकित प्रश्न सं. 2762
12.12.2019 को उत्तर दिए जाने के लिए

श्रीलंका के राष्ट्रपति का भारत दौरा

2762. श्री वाइकोः

क्या विदेश मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि :

(क) क्या सरकार ने भारत श्रीलंका के संबंधों को सुधारने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ कोई वार्ता आरंभ की है;

(ख) यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है;

(ग) क्या निकट भविष्य में श्रीलंका के राष्ट्रपति द्वारा भारत का दौरा करने की उम्मीद है;

(घ) यदि हां, तो क्या सरकार श्रीलंका के तमिलों को न्याय देने के मुद्दे पर चर्चा करेगी जो कि गत 30 वर्षों से अपने ही देश में पीड़ित थे;

(ङ) क्या उत्तरी और पूर्वी प्रांतों को शक्ति का हस्तांतरण तथा श्रीलंका के तमिलों के पुनर्वासन के मुद्दे के संबंध में चर्चा की गई थी या की जाएगी; और

(च) यदि हां, तो इसके क्या परिणाण हैं?

उत्तर
विदेश राज्य मंत्री
(श्री वी. मुरलीधरन)

(क) से (च) विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री के विशेष दूत के रूप में दिनांक 19 नवम्बर 2019 को कोलम्बो का दौरा किया और श्रीलंका के राष्ट्रपति को भारत यात्रा का निमंत्रण दिया।

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने 28-30 नवंबर 2019 को भारत की राजकीय यात्रा की तथा राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की। इन बैठकों के दौरान समूचे द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तार से चर्चा की गर्इ थी।

भारत ने 13 वें संशोधन के कार्यान्वयन सहित बातचीत द्वारा राजनीतिक समाधान की आवश्यकता पर बल दिया जो संयुक्त श्रीलंका के ढांचे के भीतर सभी समुदायों को स्वीकार्य हो और लोकतंत्र, बहुलवाद और मानवाधिकारों के प्रति सम्मान के साथ सुसंगत हो। श्रीलंका राष्ट्रपति ने कहा "मैं केवल उन लोगों का राष्ट्रपति नहीं हूं जिन्होंने मुझे वोट दिया है अपितु उनका भी राष्ट्रपति हूं जिन्होंने मुझे वोट नहीं दिया है चाहे वे किसी भी नस्ल या धर्म से संबंधित हों।” मैं श्रीलंका के सभी लोगों की सेवा करने के लिए पूर्णरुपेण प्रतिबद्घ हूं।

*****
Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या