मीडिया सेंटर

प्रश्न सं. 2756 गणमान्य व्यक्तियों की विदेश यात्रा

दिसम्बर 12, 2019

राज्य सभा
अतारांकित प्रश्न सं. 2756
12.12.2019 को उत्तर दिए जाने के लिए

गणमान्य व्यक्तियों की विदेश यात्रा

2756. श्री एम. पी. वीरेन्द्र कुमारः

क्या विदेश मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि :

(क) विगत पांच वर्षों में प्रत्येक वर्ष और वर्तमान वर्ष के दौरान भारत के राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री द्वारा की गई विदेश यात्राओं का ब्यौरा क्या है;

(ख) विगत पांच वर्षों और वर्तमान वर्ष के दौरान भारत यात्रा करने वाले विदेशी गणमान्य व्यक्तियों का देश-वार ब्यौरा क्या है;

(ग) उक्त यात्राओं पर सरकार द्वारा खर्च की गई कुल धनराशि का ब्यौरा क्या है; और

(घ) इन यात्राओं के परिणामस्वरूप भारत को हुए लाभ का ब्यौरा क्या है?

उत्तर
विदेश राज्य मंत्री
(श्री वी. मुरलीधरन)

(क) जानकारी अनुबंध-1 Tamil.pdf में दी गई है।

(ख) जानकारी अनुबंध-2Tamil.pdf में दी गई है।

(ग) जानकारी अनुबंध-3Tamil.pdf में दी गई है।

(घ) उच्च स्तरीय यात्राएं वे महत्वपूर्ण माध्यईम हैं जिनके द्वारा राष्ट्र अपने राष्ट्रीय हितों को मूर्त रूप देते हैं और अपनी विदेश नीति उद्देश्यों को कार्यान्वित करते हैं। गणमान्य व्यक्तियों की यात्राओं से विदेशी भागीदारों के मध्यि उच्चकतम स्तरों पर क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों से संबंधित भारत के दृष्टिकोण के प्रति समझ बढ़ती है।

ये यात्राएं और इनके दौरान बनी सहमति व्यापार और निवेश,प्रौद्योगिकी और रक्षा सहयोग सहित कई क्षेत्रों में भागीदार देशों के साथ संबंधों को मजबूती प्रदान करने में भारत को सक्षम बनाती है। इस तरह के परिणाम भारतीय लोगों की आर्थिक संवृद्धि और बेहतरी को बढ़ावा देने के भारत के राष्ट्रीय विकास के एजेंडे में भी योगदान देते हैं।

बहुपक्षीय स्तर पर, भारत जलवायु परिवर्तन,अंतरराष्ट्रीय अपराध और आतंकवाद, साइबर सुरक्षा और परमाणु अप्रसार जैसे बहुत-से सार्वभौमिक मुद्दों पर वैश्विक एजेंडे को मूर्त रूप देने में अपना योगदान देता जा रहा है और साथ ही अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन और आपदा प्रतिरोधी अवसंरचना के लिए गठबंधन जैसे वैश्विक मुद्दों का समाधान करने के लिए वैश्विक भागीदारों को अपने अनूठे समाधान भी दे रहा है।

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या