मीडिया सेंटर

प्रश्न सं. 1961 भारत को जाने’ कार्यक्रम

दिसम्बर 05, 2019

राज्‍य सभा
अतारांकित प्रश्न सं. 1961
05.12.2019 को उत्तर दिए जाने के लिए

‘भारत को जाने’ कार्यक्रम

1961. श्री अश्‍वनी वैष्‍णव:

क्या विदेश मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि:

(क) भारतीय प्रवासियों ने ‘भारत को जानें’ कार्यक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया कैसे व्‍यक्‍त की है; और

(ख) प्रवासियों की सहभागिता का ब्‍यौरा क्‍या है?

उत्तर
विदेश राज्य मंत्री
[श्री वी. मुरलीधरन]

(क) ‘भारत को जानिए’ कार्यक्रम भारत सरकार की एक महत्‍वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य विदेश में रहने वाले 18-30 आयु वर्ग के भारतीय युवाओं से संपर्क स्थापित करना है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उनको उनकी मातृभूमि से जोड़ना है और उन्‍हें समकालीन भारत में हो रहे परिवर्तनों के माध्यम से प्रोत्‍साहित और प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन्हें भारतीय कला, विरासत और संस्‍कृति के विविध रूपों से परिचित कराना भी है।

मंत्रालय को विदेश में रहने वाले भारतीयों से अत्यंत उत्साहवर्धक सकारात्मक प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई हैं। विदेश में रहने वाले भारतीयों से प्राप्त सकारात्मक प्रतिक्रिया के दृष्टिगत वर्ष 2016 में भारत को जानिए कार्यक्रम में सुधार किया गया और एक वित्त वर्ष में इन कार्यक्रमों की संख्या को 4 से बढ़ाकर 6 कर दिया गया। आयु वर्ग सीमा को भी 18-26 वर्ष से बढ़ा कर 18-30 वर्ष कर दिया गया।

(ख) वर्ष 2004 में इस कार्यक्रम के प्रारम्भ से ही, मंत्रालय ने 49 देशों में रहने वाले 1981 युवाओं की भागीदारी के साथ इस कार्यक्रम के 57 संस्करण आयोजित किए हैं। इस कार्यक्रम का 58वां और 59वां संस्करण दिसंबर, 2019 और जनवरी, 2020 में आयोजित किया जाना है।

***

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या