मीडिया सेंटर

वंदे भारत मिशन शुरू होने के बाद 5 लाख से ज्यादा भारतीय वतन लौटे

जुलाई 06, 2020

वंदे भारत मिशन शुरू होने के बाद रिकॉर्ड 5 लाख भारतीय सुरक्षित वतन लौटे।

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकार द्वारा 7 मई, 2020 को ‘वंदे भारत मिशन’ शुरू किए जाने के बाद से अब तक 137 देशों से कुल 5,03,990 भारतीय वापस लौट आए हैं। शुरू में सिर्फ दो लाख फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने का लक्ष्य था लेकिन इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।

2. सबसे ज्यादा केरल में 94085 लोग आए। इसके बाद उत्तरप्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक,गुजरात और आंध्रप्रदेश में लोग लौटे। वीबीएम उड़ानों से सबसे अधिक फंसे भारतीय यूएई (57,305) से लौटे। इसके बाद कुवैत, कतर, ओमान, सऊदी अरब और यूएसए से लोग लौटे हैं। नेपाल से (91,193) लोग जमीनी सीमा चौकियों के माध्यम से लौट आए हैं।

3. वीबीएम में 860 एयर इंडिया की उड़ानें, 1256 चार्टर उड़ानें और 8 नौसेना के जहाज शामिल थे। एयर इंडिया द्वारा वापस लौटे फंसे हुए भारतीयों की संख्या 1,64,121 थी; मालदीव, ईरान और कोलंबो से 8 भारतीय नौसेना जहाजों द्वारा 3,987;चार्टर्ड उड़ानों द्वारा - 2,30,832 और विदेशी वाहकों द्वारा- 3,969; लगभग 60 एयर एंबुलेंस और पड़ोसी देशों से जमीनी सीमा चौकियों के माध्यम से 95,220।

4. इस बड़े ऑपरेशन को विदेशों में भारतीय मिशनों, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और राज्य सरकारों के सक्रिय समर्थन और सहयोग के साथ अंजाम दिया गया। विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को राज्य समन्वयक के रूप में नामित किया गया था, जो सभी स्तरों पर सुचारू समन्वय सुनिश्चित करने में सबसे आगे थे।

नई दिल्ली
जुलाई 03, 2020

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या