मीडिया सेंटर

जापान के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री की प्रधानमंत्री से मुलाकात

नवम्बर 30, 2019

श्री तोशिमित्सु मोटेगी, विदेशी मामलों के मंत्री और श्री तारो कोनो, रक्षा मंत्री जापान, जो भारत जापान विदेश और रक्षा मंत्रियों के संवाद (2+2) में भाग लेने के लिये भारत आए हैं, द्वारा आज प्रधानमंत्री से मुलाकात की गई।

प्रधानमंत्री ने आने वाले मंत्रियों का स्वागत किया और अक्टूबर 2018 में जापान में आयोजित 13 वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री और प्रधानमंत्री आबे द्वारा निर्धारित इस लक्ष्य को पूरा करने में सक्षम होने पर दोनों पक्षों ने अपनी संतुष्टि व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने बताया कि यह बैठक भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय रणनीतिक, सुरक्षा और रक्षा सहयोग की लक्ष्यपूर्ति में महत्वपूर्ण रुप से सहायक होगी।

प्रधान मंत्री ने दोनों देशों के लोगों, साथ ही इस क्षेत्र और दुनिया के लाभ के लिए भारत-जापान संबंधों में सर्वांगीण विकास के महत्व पर बल दिया। प्रधान मंत्री ने उल्लेख किया कि दोनों देशों के बीच नियमित रूप से उच्च स्तरीय आदान-प्रदान रिश्ते की गहराई और ताकत का प्रमाण है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि वे और प्रधान मंत्री आबे, प्रमुख रुप से दोतरफा भागीदारी को दोनों देशों के मध्य मजबूत किये जाने को महत्व देते हैं। उन्होंने संदेश दिया कि वह अगले महीने भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए प्रधान मंत्री आबे का भारत में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि जापान के साथ भारत का संबंध, हमारे भारतीय-प्रशांत लक्ष्य का प्रमुख भाग है जो शांति, स्थिरता और समृद्धि के साथ इस क्षेत्र में और भारत के पूर्वी नीति संबंधी लक्ष्य हेतु प्रमुख आधारशिला हैं।

नई दिल्ली
नवंबर 30, 2019

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या