यात्रायें

Detail

भारत के राष्ट्रपति की जमैका और सेंट विंसेंट एंड ग्रेनाडाइन्स की राजकीय यात्रा (15-21 मई, 2022)

मई 07, 2022

भारत के माननीय राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद 15 से 21 मई, 2022 तक जमैका और सेंट विन्सेंट एंड ग्रेनेडाइंस (एसवीजी) की राजकीय यात्रा करेंगे। किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इन देशों की यह पहली यात्रा होगी।

​राष्ट्रपति 15 से 18 मई 2022 तक जमैका में रहेंगे। इस यात्रा के दौरान वह अपने समकक्ष जमैका के गवर्नर जनरल, परम आदरणीय सर पैट्रिक एलन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। वह प्रधानमंत्री, परम आदरणीय एंड्रयू होलनेस और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से भी मुलाकात करेंगे। वह जमैका की संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।

​जमैका और भारत के मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। जमैका भी गिरमिटिया देशों में से एक है जिसमें 70,000 मजबूत भारतीय प्रवासी हैं, जो भारत के साथ एक जीवंत सेतु के रूप में कार्य करते हैं। यह यात्रा एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है क्योंकि 2022 भारत और जमैका के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ है। इसके अलावा, भारत और जमैका क्रमशः अपनी स्वतंत्रता की 75वीं और 60वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

​राष्ट्रपति 18-21 मई 2022 तक एसवीजी की राजकीय यात्रा भी करेंगे। यात्रा के दौरान, वह अपने समकक्ष गवर्नर जनरल महामहिम सुश्री सुसान डौगन के साथ चर्चा करेंगे। वह प्रधान मंत्री महामहिम डॉ. राल्फ ई. गोंजाल्विस के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों से भी मुलाकात करेंगे। वह एसवीजी के विधानसभा सदन को संबोधित करेंगे।

​एसवीजी भारत का एक महत्वपूर्ण भागीदार है। भारत और एसवीजी दोनों 2021 में यूएनएससी के अस्थायी सदस्य थे और इस अवधि के दौरान अच्छे सहयोग को साझा किया।

​जमैका और एसवीजी कैरेबियन समुदाय (कैरिकॉम) में सक्रिय सदस्य हैं। इन देशों की पहली राष्ट्राध्यक्ष यात्रा कैरेबियन क्षेत्र के देशों के साथ भारत के उच्च-स्तरीय जुड़ाव की निरंतरता है और छोटे द्वीप विकासशील देशों के साथ काम करने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता पर जोर देती है।

नई दिल्ली
मई 07, 2022



टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या