यात्रायें

Detail

प्रधानमंत्री की फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ बैठक पर प्रेस विज्ञप्ति

मई 04, 2022

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 4 मई, 2022 को कोपेनहेगन में दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन से वापस लौटते समय फ्रांस का आधिकारिक दौरा किया।

2. पेरिस में, प्रधान मंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति महामहिम श्री इमैनुएल मैक्रों से आमने-सामने और प्रतिनिधिमंडल स्तर के प्रारूपों में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने रक्षा, अंतरिक्ष, नीली अर्थव्यवस्था, असैन्य परमाणु और लोगों से लोगों के बीच संबंधों में सहयोग सहित सभी द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।

3.​ दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा दृष्टिकोण का भी जायजा लिया और भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को वैश्विक भलाई के लिए एक शक्ति बनाने में एक साथ काम करने के तरीकों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री की फ्रांस यात्रा ने न केवल दोनों देशों के बीच बल्कि दोनों नेताओं के बीच मजबूत मित्रता और सद्भावना को प्रदर्शित किया।

4.​ प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मैक्रों को यथाशीघ्र भारत आने का निमंत्रण दिया।

5. वार्ता के बाद एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया गया, which may be seen here. (जिसे यहाँ देखा जा सकता है।)

पेरिस
मई 04, 2022



टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या