डेनमार्क की महामहिम महारानी मार्गरेट द्वितीय ने आज कोपेनहेगन के अमालियनबोर्ग पैलेस में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके (महारानी के) शासनकाल की स्वर्ण जयंती पर उन्हें बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने उन्हें हाल के वर्षों में भारत-डेनमार्क संबंधों में बढ़ती गति, विशेष रूप से हरित सामरिक भागीदारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने में डेनिश शाही परिवार की भूमिका की भी सराहना की।
प्रधानमंत्री ने उनके गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्य सत्कार के लिए महामहिम को धन्यवाद दिया।
कोपेनहेगन
मई 03, 2022