यात्रायें

Detail

नागरिक अभिनन्दन समारोह, राष्ट्रीय सभा गृह, काठमांडू में राष्ट्रपति द्वारा संबोधन (3 नवम्बर, 2016)

नवम्बर 04, 2016

आदरणीय श्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’-नेपाल के प्रधान मंत्री, डॉ. प्रकाश शरण महत - नेपाल के विदेश मंत्री, श्री हितराज पांडेय - केन्द्रीय मामले और स्थानीय विकास मंत्री, श्री जीवन बहादुर शाही - संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री,

डॉ. सुभाष भामरे - सुरक्षा राज्य मंत्री, श्री रूद्र तमांग - मुख्य कार्यकारी अधिकारी, काठमांडू महानगरीय कार्यालय, श्री रणजीत राय - नेपाल में भारत के राजदूत, माननीयों, देवियों और सज्जनों,

सभी को शुभ संध्या |


यह मेरे लिए वास्तव में बड़े ही हर्ष और सौभाग्य का विषय है कि मैंने एक बार पुनः इस ऐतिहासिक और पवित्र नगर काठमांडू की यात्रा की | मेरे आगमन के समय से ही, मैं इस शहर के निवासियों के उत्साह और प्रेम से अभिभूत हूँ | मैं नेपाल के प्रधान मंत्री आदरणीय श्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ को इस उत्कृष्ट नागरिक अभिनन्दन समारोह के लिए हार्दिक धन्यवाद देता हूँ |

पूर्व में मेरे द्वारा की गई यात्राओं के समय के बाद से अब काठमांडू शहर निश्चित रूप से विकसित और विस्तृत हो गया है | यह शहर जितना अपने भव्य हिमालय की पृष्ठभूमि के लिए प्रसिद्ध है, उतना ही अपने लोगों के अतिथि सत्कार के लिए भी | इसके स्मारक इस के श्रेष्ठ इतिहास की बातें करते हैं, यहाँ के लोगों का गर्व, आत्मविश्वास और विपरीत परिस्थितियों के अनुरूप ढलने की क्षमता - ये वही मूल्य हैं जिनकी हम भारत में अत्यंत प्रशंसा करते हैं |

महामहिम, विशिष्ट अतिथियों, देवियों और सज्जनों !

भारत नेपाल के साथ अपने ऐतिहासिक और पारंपरिक संबंधों का गहनता से आदर करता है | भारत और नेपाल इतिहास, भौगोलिक, परम्परा और सबसे महत्वपूर्ण रूप से जन-जन के दृढ संबंधों के अटूट बंधन में बंधे हैं |

काठमांडू न केवल नेपाल की राजनीतिक राजधानी है बल्कि यह हमारे सम्पूर्ण क्षेत्र के लोगों के लिए आध्यात्मिक केंद्र भी है |

हज़ारों की संख्या में हमारे नागरिक आध्यात्मिक शांति की तलाश में नेपाल के पशुपतिनाथ और मुक्तिधाम मंदिर की यात्रा करते हैं | इसी तरह अपनी आध्यात्मिक आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नेपाल के निवासी भारत के उत्तर में वाराणसी और दक्षिण में रामेश्वरम की यात्रा करते हैं |

नेपाल की मेरी यात्रा एक प्रकार की तीर्थयात्रा ही है - यह हमारे दोनों देशों के मध्य आपसी समझ और सहयोग को बढ़ाने के लिए मित्रता को प्रोत्साहित करने का उद्देश्य है | विश्व में भारत और नेपाल की तरह के ऐसे कोई दो संप्रभु देश नहीं हैं, जिनकी संस्कृति एक समान हो और जिनके मध्य खुली सीमा हो | भारत शासन और वहां की जनता भविष्य में इस सम्बन्ध को मज़बूत और गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं |

माननीयों, देवियों और सज्जनों,

भारत बड़े ही प्रेम से, औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध अपने स्वतंत्रता सेनानियों को नेपाल के नेता और जनता द्वारा प्रदान किए गए समर्थन को याद करता है | आज, नेपाल अपने लोकतंत्र, नागरिकों के सशक्तिकरण, शांति, स्थायित्व और विकास प्राप्त करने के लक्ष्यों की ओर अग्रसर है, भारत प्रसन्नता से नेपाल के प्रयासों का समर्थन करता है | हम नेपाल के शासन और जनता के संविधान को लागू करने और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के इस महत्वपूर्ण कार्य की सफलता की कामना करते हैं |

माननीयों, विशिष्ट अतिथियों,

दो विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के समान, हम अपने-अपने देशों और क्षेत्रों के आर्थिक समृद्धि और स्थिर विकास का दृष्टिकोण रखते हैं | एक पड़ोसी और करीबी मित्र होने के नाते भारत की नेपाल के स्थायी विकास के प्रति स्थिर रूचि रही है | नेपाल के साथ हमारी विकास की सहभागिता, जो की 1951 में आरम्भ हुई थी, नेपाल की अर्थव्यवस्था के प्राथमिक क्षेत्रों के विशाल फलक को सम्मिलित करती है |

यह संतुष्टि का विषय है कि हमारे फलदायक जुड़ाव नेपाल के स्थानीय समुदाय की छोटी विकासशील परियोजनाओं को लाभान्वित कर रहे हैं | मैं यह जानकर प्रसन्न हूँ कि भारत के सहयोग से सड़क और सेतु निर्माण, सिंचाई और उर्जा प्रदान करने की परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रहीं हैं | भारत सरकार प्राथमिकता से अपने द्वारा घोषित 1 बिलियन डॉलर की सहायता से भूकंप के बाद नेपाल के पुनर्निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है | यह पुनर्निर्माण आवास, आधारभूत निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा और सांस्कृतिक धरोहर के क्षेत्रों में किय जायेगा |

विशिष्ट देवियों और सज्जनों,

भारत अपनी जनता की बढ़ती अपेक्षाओं और उन्हें अभीष्ट गुणवत्तापूर्ण जीवन प्रदान करने की आकांक्षाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने में विश्वास रखता है, हमारा लक्ष्य उनकी आर्थिक उन्नति के लिए सक्षम वातावरण का निर्माण, शांति को प्रोत्साहन देना और राजनीतिक स्थिरता होना चाहिये |

भारत नेपाल का इस विकास कथा का हिस्सा बनने और हमारी अर्थव्यवस्था के तीव्र रूपांतरण में अन्तर्निहित अवसरों का लाभ उठाने का स्वागत करता है |

2014 में भारत के प्रधानमंत्री की नेपाल यात्रा के समय काठमांडू और वाराणसी शहरों का युग्म बनाने पर सहमति व्यक्त की गयी थी | मैं यह जानकर बहुत प्रसन्न हूँ कि इस स्वीकृति के अंतर्गत मैत्री बंधन को मज़बूत करने और लोगों के मध्य संपर्क बढ़ाने के लिए अनेक कार्यकलाप किए गए हैं |

दो बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था और पड़ोसी होने के नाते, आइये हम इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए साथ कार्य करने का संकल्प करें |

माननीयों, देवियों और सज्जनों,

भारत नेपाल के साथ अपने संबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता से जोड़ता है | मेरा मुख्य सन्देश यह तब है, जब कि मैं इस ऐतिहासिक शहर के लोगों का अभिवादन करता हूँ |

इस अवसर पर मैं आप लोगों को और आपके माध्यम से नेपाल की जनता को आपकी सतत उन्नति, समृद्धि और विकास की शुभकामनायें देता हूँ | भारत सदैव आपके साथ खड़ा है |

देवियों और सज्जनों ! मैं पुनः आपका धन्यवाद करता हूँ |



टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या