लोक सभा
अतारांकित प्रश्न संख्या 1775
दिनांक 21.09.2020 को उत्तर देने के लिए
कोविड से प्रभावित भारतीय
1775. एडवोकेट अदूर प्रकाशः
क्या विदेश मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि :
(क)क्या सरकार के पास विदेश में रह रहे उन भारतीय नागरिकों का आंकड़ा है जो कोविड-19 से प्रभावित हुए और यदि हां, तो तत्संबंधी देश-वार ब्यौरा क्या है;
(ख) विदेशों में कोविड-19 से मरने वाले भारतीयों की संख्या कितनी है तथा तत्संबंधी देश-वार ब्यौरा क्या है; और
(ग) कोविड-19 से विदेश में प्रभावित भारतीयों को आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए भारतीय मिशनों द्वारा किए गए उपायों का ब्यौरा क्या है?
उत्तर
विदेश राज्य मंत्री
(श्री वी. मुरलीधरन)
(क) और (ख) भारतीय मिशनों के पास उपलब्ध ब्योरे के अनुसार 10 सितंबर 2020 की स्थिति के अनुसार विदेश में कोरोनावायरस से संक्रमित भारतीय नागरिकों की कुल संख्या 11,616 है। इनमें से कोविड-19 के कारण 373 भारतीयों की जानें गई हैं। इसका ब्यौरा अनुबंध
I
पर दिया गया है।
(ग) हमारे मिशनों ने जहां आवश्यकता पड़ी, भारतीय सामुदायिक एसोसिएशनों के माध्यम से की गई व्यवस्था सहित भारतीय नागरिकों की सलामती की व्यवस्था की है। कुछ मामलों में भोजन और आवास तथा आपात चिकित्सा सहायता के लिए भी व्यवस्था की गई थी। मिशनों द्वारा विदेश में फंसे
पड़े भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए भारतीय सामुदायिक कल्याण कोष से व्यय की गई कुल धनराशि लगभग 22.5 करोड़ रुपए थी।
***