मीडिया सेंटर

प्रश्न सं. 3776 ईपीजी की स्थिति

दिसम्बर 11, 2019

लोक सभा
अतारांकित प्रश्न सं. 3776
11.12.2019 को उत्तर दिए जाने के लिए

ईपीजी की स्थिति

3776. श्री राजू बिष्ट:

क्या विदेश मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि :

(क) भारत-नेपाल शांति और मैत्री संधि (1950) की समीक्षा हेतु गठित प्रख्यात व्यक्ति समूह (ईपीजी) की स्थिति क्या है;

(ख) क्या इस संबंध में ईपीजी द्वारा कोई सूचना प्रस्तुत की गई है और यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है और यदि नहीं, तो इसके क्या कारण हैं; और

(ग) वर्तमान स्थिति का ब्यौरा क्या है और ईपीजी द्वारा ऐसी रिपोर्ट के प्रस्तुतीकरण में भारत और नेपाल सरकारों द्वारा क्या कदम उठाए गए हैं?

उत्तर
विदेश राज्य मंत्री
(श्री वी. मुरलीधरन)

(क) और (ख) भारत-नेपाल के बीच संपूर्ण संबंधों पर गौर करने और दोनों देशों के बीच घनिष्ठ एवं बहुफलकित संबंधों का और विस्तार करने तथा इन्हें मजबूत बनाने के लिए उपाय सुझाने हेतु वर्ष 2016 में नेपाल-भारत संबंधों पर प्रख्यात व्यक्तियों का एक समूह (ईपीजी) का गठन किया गया था। जुलाई 2016 से अब तक ईपीजी की 9 बैठकें हो चुकी हैं। ईपीजी की पिछली बैठक 29-30 जून, 2018 को काठमांडू में आयोजित की गई थी। दोनों सरकारों को ईपीजी रिपोर्ट औपचारिक रूप से अभी प्रस्तुत की जानी है।

(ग) प्रश्न नहीं उठता।

***
Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या